{"_id":"69b003aa760bd76c3c0014e2","slug":"israel-iran-war-supply-of-gas-cylinders-affected-in-west-up-trouble-in-meerut-shamli-baghpat-saharanpur-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, मेरठ, बिजनौर, शामली, बागपत और सहारनपुर में परेशानी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध का असर भारत में होना शुरू हो गया है। गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कई जिलों में प्रभावित हो गई है। पहले 21 दिन बाद गैस के लिए बुकिंग कर सकते थे, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है।
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। पेट्रोलियम उत्पाद, गैस और कच्चे माल के दाम दोगुना हो गए हैं। ऐसे में घर की रसोई से लेकर इन जिलों के लाखों उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, विवाह आयोजनों में भी गैस की किल्लत बनी हुई है।
Trending Videos
मेरठ में गैस सिलिंडर आपूर्ति बाधित, उद्योगों पर भी असर
मेरठ में गृहिणी सुनीता ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी गैस मिलने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा मेरठ की गढ़ रोड समेत कई एजेंसियों पर गैस के लिए लोग परेशान दिखे। ब्रेवुरा होटल के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि जिन होटलों में पीएनजी है, वहां भी लाइव स्टॉल लगाने के लिए सिलेंडर नहीं हैं। होटल, रेस्टोरेंट के अलावा सर्वाधिक दिक्कत कैटरिंग वालों के सामने आ रही है। मेरठ होटेलियर्स एंड रेस्टूरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि सिलेंडर की कमी के चलते पकौड़ी की दुकान से लेकर बड़े होटलों तक में दिक्कत हो रही है।

सहारनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर पाइप लाइन से गैस सप्लाई बंद, संचालन पर संकट
सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तो बढ़ा दिए हैं, इसके साथ ही कमर्शियल सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं। सहारनपुर में होटल एवं रेस्टोरेंट में पाइप के जरिए सप्लाई होने वाली गैस आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। बता दें, कि जिले में 8. 33 लाख गैस उपभोक्ता हैं। हर दिन औसतन 17 हजार गैस सिलिंडर की बुकिंग की जाती है। जनपद में गैस एजेंसी की 61 शाखाएं हैं। सरकार ने 21 दिन की अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। अब गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए 25 दोनों का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग करने के चार से पांच दिन बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी घर पर नहीं हो पा रही है।

शामली में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित
शामली में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति तीन दिन से प्रभावित है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान करने वालों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कुछ के पास पुराना स्टॉक बचा है, जबकि कुछ का खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग ने मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने की बात कही है।

मुजफ्फरनगर में फिलहाल गैस आपूर्ति सामान्य
मुजफ्फरनगर जिले में करीब छह लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। फिलहाल गैस आपूर्ति की कोई दिक्कत नहीं है। आईजीएल की ओर से पीएनजी सप्लाई की जाती है, लेकिन यह सप्लाई भीच ल रही है।

बागपत में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की समस्या
बागपत में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य रखने के लिए ऐसा किया गया है। जिले में हर महीने कॉमर्शियल दो हज़ार सिलिंडर की आपूर्ति है। इसके अलावा सिलिंडर बुक करने का समय निर्धारित करने के कारण अब एजेंसी पर सिलिंडर की गाड़ी रोज़ाना की जगह एक दिन बाद आ रही है।

बिजनौर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद
बिजनौर में घरेलू गैस सिलिंडर की डिमांड बढ़ गई है और लोग आने वाले दिनों में समस्या को देखते हुए अतिरिक्त सिलिंडर की व्यवस्था करने में लगे हैं। हालांकि उन लोगों की गैस बुकिंग नहीं हो सकी, जिन्होंने 25 दिन के अंतराल में ही गैस ली थी। उधर कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हो गई है। जिले में इक्का दुक्का गैस एजेंसी पर ही कमर्शियल गैस सिलिंडर का स्टॉक बचा है। बाकी पर खत्म हो गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को गैस आपूर्ति की चिंता सता रही है।