सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High School Student Killed in Road Accident While Returning After Exam

Meerut: सरधना में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Mar 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ के पास हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे 17 वर्षीय छात्र अथर्व की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

High School Student Killed in Road Accident While Returning After Exam
अर्थव त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरधना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। इकड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय अथर्व, जो दबथुआ स्थित एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था, परीक्षा खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।

Trending Videos


अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बताया गया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट

पिता किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मृतक अथर्व के पिता मनोज त्यागी भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए जाते हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां विभा का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed