{"_id":"6994c20d64c3c4b1840cffbd","slug":"bjp-leader-manish-chauhans-abusive-words-video-goes-viral-shamli-news-c-26-1-sal1002-159838-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाजपा नेता मनीष चौहान के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाजपा नेता मनीष चौहान के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान फोन पर जई से बात करते हुए। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कांधला। गांव डुंडूखेड़ा में बिजली लाइन न जुड़ने को लेकर भाजपा नेता और जेई के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान बिजली की समस्या को लेकर जेई सत्यप्रकाश को धमकी देते नजर आ रहे हैं। मनीष चौहान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि करीब छह दिन पहले जेई टीम के साथ बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए गांव पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद कई लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा नेता मनीष चौहान मौके पर पहुंचे और जेई से फोन पर बात की। वार्ता करते हुए भाजपा नेता और जेई के बीच नोकझोंक हुई।
भाजपा नेता द्वारा बिजलीघर में आग लगाने तक की बात वीडियो में कह रहे हैं। जेई सत्यप्रकाश ने वीडियो की जानकारी से इनकार किया है। भाजपा नेता से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका।
उधर, जेई ने टीम के साथ गांव में मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी थी, उसमे अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
उपभोक्ता द्वारा बिल जमा करने के बावजूद उसका कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा था। जेई को कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा था। उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए ही कॉल की गई थी। कौन-सा वीडियो वायरल हुआ है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। - मनीष चाैहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
Trending Videos