{"_id":"6994c2fa625f8a8eb50e54b4","slug":"technical-glitches-in-ration-card-portal-trouble-villagers-shamli-news-c-26-1-sal1002-159795-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राशन कार्ड पोर्टल में तकनीकी खराबी से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राशन कार्ड पोर्टल में तकनीकी खराबी से ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। जिले में राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया लगातार तकनीकी खामियों का शिकार बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों को नया राशन कार्ड बनवाने और यूनिट संशोधन कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पोर्टल बार-बार बंद हो जाता है और आवेदन प्रक्रिया बीच में ही अटक जाती है, जिससे पात्र परिवार सरकारी राशन योजना के लाभ से वंचित रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करते समय आय प्रमाणपत्र का डाटा एक बार पोर्टल पर अपलोड होने के बाद साइट अचानक बंद हो जाती है।
जब दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है तो वह वहीं से आगे बढ़ने के बजाय फिर से शुरुआत से शुरू होती है। इसके बाद जैसे ही आय प्रमाण पत्र संख्या भरी जाती है, सिस्टम यह दिखाने लगता है कि इस प्रमाण पत्र पर पहले ही राशन कार्ड बन चुका है, जबकि वास्तव में कोई राशन कार्ड जारी नहीं हुआ होता।
इसी तरह यूनिट संशोधन की प्रक्रिया में भी ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ईसा निवासी जिजौला ने बताया कि वह करीब 15 दिनों से राशन कार्ड में यूनिट चढ़वाने के लिए परेशान हैं, लेकिन साइट ठीक से नहीं चल रही है।
कपिल निवासी अलमापुर का कहना है कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार ऑनलाइन फॉर्म भरा गया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है। चंद्रपाल निवासी चौसाना ने बताया कि परिवार में सदस्य बढ़ने के बावजूद यूनिट संशोधन नहीं हो पा रहा, जिससे राशन मिलने में समस्या आ रही है।
प्रमोद निवासी चौसाना का कहना है कि पोर्टल पर बार-बार एरर आने के कारण उनका नया राशन कार्ड आवेदन शुरू ही नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन कार्ड पोर्टल की तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर कराया जाए, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी राशन योजना का लाभ समय पर मिल सके।
Trending Videos