सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The longest fast in ten years was reduced by 2 hours and 11 minutes.

Shamli News: दस साल में 2 घंटे 11 मिनट घटा सबसे लंबा रोजा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The longest fast in ten years was reduced by 2 hours and 11 minutes.
विज्ञापन
झिंझाना। पिछले दस वर्षों में सबसे लंबे रोजे की अवधि में 2 घंटे 11 मिनट की कमी आई है। वर्ष 2016 में सबसे लंबा रोजा 15 घंटे 45 मिनट का था, जबकि इस बार यह घटकर 13 घंटे 34 मिनट का रहने का अनुमान है। आने वाले वर्षों में इसमें और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos


रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग तीस दिन तक रोजा रखकर इबादत करते हैं। रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना खाए-पिए खुदा की बंदगी करते हैं और नेक अमल में समय बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे छोटा रोजा 12 घंटे 46 मिनट का होगा

मौलाना तैय्यब कासमी के अनुसार हर रमजान में अवधि के हिसाब से एक रोजा सबसे लंबा और एक सबसे छोटा होता है। इस बार सबसे लंबा रोजा 13 घंटे 34 मिनट का और सबसे छोटा रोजा करीब 12 घंटे 46 मिनट का रहने का अनुमान है। इस तरह पिछले दस वर्षों में सबसे लंबे रोजे की अवधि में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

मौसम और दिन की लंबाई पर निर्भर करती है अवधि

मदरसा जामिया तुस्सालिहात के प्रबंधक मौलाना तैय्यब कासमी के अनुसार रोजे की अवधि मौसम और दिन की लंबाई के अनुसार घटती-बढ़ती है। गर्मियों में दिन लंबे होने से रोजे की अवधि ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में दिन छोटे होने से रोजे छोटे हो जाते हैं। जैसे-जैसे रमजान सर्दियों की ओर बढ़ेगा, रोजे की अवधि और कम होती जाएगी। 30 वां या अंतिम रोजा सबसे बड़ा होता है।
इस बार पांच जुमे हो सकते हैं
मौलाना आजम के अनुसार यदि 18 फरवरी की शाम चांद का दीदार होता है तो 19 फरवरी से रमजान शुरू हो सकता है और आखिरी रोजा 20 मार्च को होगा। इस दौरान पांच जुमे 20 फरवरी, 27 फरवरी, 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को पड़ेंगे। इस हिसाब से इस बार आखिरी रोजा अलविदा जुमा के दिन होने की संभावना है।

सिर्फ भूखा रहने का नाम नहीं है रोजा
मौलाना जियाउल हक ने कहा कि रमजान सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि यह महीना सब्र, और इबादत का पैगाम देता है। इस मुकद्दस महीने में मुसलमानों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत, कुरआन की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद में बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed