सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Painter dies after falling on road due to swing breaking during painting

Shamli News: रंगाई के दाैरान झूला टूटने से सड़क पर गिरे पेंटर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Painter dies after falling on road due to swing breaking during painting
विज्ञापन
शामली। शहर के कुड़ाना रोड पर पेंटर लोकेंद्र (35) की दो मंजिला मकान में रंगाई पुताई के दाैरान झूला टूटने पर माैत हो गई।आदर्श मंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला बड़ी आल निवासी लोकेंद्र पेंटर का कार्य करता था। मंगलवार को लोकेंद्र कुड़ाना रोड स्थित कपिल के मकान में दूसरी मंजिल पर झूला बांधकर पेंट का कार्य कर रहा था। इसी दौरान झूला टूटने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना से परिजनों में गम का माहौल बना है। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों ने शांत किया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कैराना। मुखबिरी के शक में एक युवक के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ युवक बाइक सवार युवक को गिराकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नगर के मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी का बताया जा रहा है। पीड़ित का नाम आबिद है, जो मोहल्ला खैलकलां का रहने वाला है। आबिद ने बताया कि वह 14 फरवरी को रात के समय बाइक पर सवार होकर भूरा चुंगी पर हेयर कटिंग कराने के लिए गया था। तभी उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed