{"_id":"6a6cfa2a200aa975760da69c","slug":"brought-a-kanwar-for-the-familys-prosperity-and-her-sons-wedding-shamli-news-c-26-1-aur1003-170837-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर की खुशहाली और बेटे की शादी के लिए लाईं कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर की खुशहाली और बेटे की शादी के लिए लाईं कांवड़
Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली में बोल बम बम के जयघोष के साथ मुजफ्फरनगर रोड पर आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भोले की भक्ति में महिलाएं भी कहीं पीछे नहीं है। बड़ी संख्या में महिलाएं हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। कोई अपने परिवार में सुख-शांति और खुशहाली की कामना के लिए कांवड़ ला रही है तो कोई बेटे की शादी की मन्नत पूरी होने की प्रार्थना लेकर शिवधाम पहुंच रही है।
शुक्रवार को शहर के कैराना रोड स्थित शिविर में राजस्थान के जनपद कोटपुतली भैरोड की कमला ने बताया कि वह 28 जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर चली और 11 अगस्त को गांव के शिवमंदिर में जल चढ़ाएंगी। उनकी यह दूसरी कांवड़ है, वह घर की सुख-शांति के लिए कांवड़ ला रही है।
लाली ने बताया कि यह उनकी तीसरी कांवड़ है, वह अपने बेटे की शादी के लिए कांवड़ ला रही है। राजस्थान के होसी की महिला सरिता व माया ने बताया कि यह उनकी पहली कांवड़ है, वह परिवार की सुख-शांति के लिए भोले की इच्छा तक कांवड़ लाती रहेगी। महिलाओं का कहना है कि हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।