सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cloudy morning, humid afternoon, and rain at night

Shamli News: सुबह को छाए बादल, दोपहर में उमस, रात को हुई झमाझम

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cloudy morning, humid afternoon, and rain at night
वर्मा मार्किट के सामने गर्मी से बचने को मुंह पर कपड़ा ढककर जाता स्कूटी सवार और बैठे परिवार के स
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद धूप व उमस ने लोगों को गर्मी में बेहाल किया। रात नौ बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई जिस पर लोगों ने उमस से राहत ली। बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।
Trending Videos

जिले में मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहे। शहर के साथ ही कुड़ाना और सेंहटा में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह नौ बजे बादल छंटने पर धूप निकली। धूप के साथ मौसम में उमस बन गई। दोपहर में लोग गर्मी में परेशान रहे। शाम के समय फिर से हल्के बादल छा गए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले दो दिन शुक्रवार व शनिवार को गरज-चमक, तेज हवा और आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed