सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Families involved in drug trafficking, 259 identified in the district

Shamli News: नशा तस्करी में लगे हैं परिवार, जिले में 259 चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Families involved in drug trafficking, 259 identified in the district
विज्ञापन
शामली। जिले में नशा तस्करी में फैमिली नेटवर्क बन चुका है। पति-पत्नी से लेकर भाई-बहन, पिता-बेटे तक इस अवैध धंधे में शामिल हैं। पुलिस जांच में ऐसे 259 परिवार सामने आए हैं जो नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन परिवारों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी है। अब पुलिस ऐसे नेटवर्क पर और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। संकेत दिए गए हैं कि यदि जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी नशे के कारोबार में सक्रिय रहते हैं, तो उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।

पुलिस की सूची में कई इलाकों के नाम शामिल हैं। आदर्श मंडी क्षेत्र में अनवर, उसका भतीजा रिजवान, रेलपार का सागर, उसका भाई कमल और जॉनी, कैराना क्षेत्र में शकील, उसका भाई सादिक और मोनू, कैराना के सादिक और इरशाद, झिंझाना के गुरनेम, नरवेज सिंह और इकराम तथा कांधला के समीर और उसकी पत्नी मनीषा आदि समेत 259 परिवार नशे का कारोबार कर रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि 50 परिवारों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ पकड़े
पिछले एक साल में पुलिस ने जिलेभर में 6,127 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 42 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान 311 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार अब तक 40 से अधिक नशा तस्कर परिवारों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


जल्द अमीर बनने का लालच
एसपीने बताया कि जांच में सामने आया कि कुछ परिवार जल्दी अमीर बनने के लालच में नशे के कारोबार में उतर रहे हैं। परिवार में महिलाएं इस कारोबार में इसलिए जुड़ी है ताकि पुलिस उन पर शक नहीं कर सके और महिलाओं की आड़ में धंधा चलता रहे।

मानसिक स्वास्थ्य का पहलू भी अहम
जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में हर महीने 90 से अधिक नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। एसीएमओ डाॅ. अतुल बंसल का कहना है कि नशे के आदी लोगों को सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि इलाज और सामाजिक सहयोग की जरूरत होती है, ताकि उन्हें फिर से सामान्य जीवन में लौटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed