सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The change in weather has led to an increase in the number of patients suffering from diarrhea and food poisoning.

Shamli News: मौसम में बदलाव से डायरिया और फूड प्वाइजनिंग के बढ़े मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The change in weather has led to an increase in the number of patients suffering from diarrhea and food poisoning.
विज्ञापन
शामली। जिले में मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। कभी बादल तो कभी तेज धूप निकल रही है। इसके चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव चल रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि डायरिया और फूड प्वाइजनिंग के मरीज बढ़े हैं।
Trending Videos

पेट में इंफेक्शन, पेट दर्द, पाचन क्रिया बिगड़ने, सिर दर्द और वायरल बुखार के 70 के आसपास मरीज आ रहे हैं। इसकी वजह गर्मी के मौसम में खानपान में लापरवाही बरतना सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि बासी रखा हुआ भोजन और बाजार में बने खाद्य पदार्थों, फास्टफूड व जंकफूड से यह समस्या बन रही है। कटे हुए व रखे हुए फलों का सेवन करने से भी बीमार होने की आशंका रहती है। इसलिए लोगों को घर का बना ताजा भोजन लेना चाहिए। पानी व खाने पीने की चीजों को ढककर रखे। मौसमी फलों का सेवन करें। बाजार में बने खाद्य पदार्थों व तली भुनी चीजों से परहेज रखना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 30-40 बच्चे डायरिया व पेट में इंफेक्शन से पीड़ित आ रहे हैं। सभी मरीजों को दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed