सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Commandant's son Vivek and Inspector's daughter Garima became PCS officers.

Shamli News: कमांडेट के बेटे विवेक और दरोगा की बेटी गरिमा बनीं पीसीएस अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Commandant's son Vivek and Inspector's daughter Garima became PCS officers.
पीसीएस परीक्षा परिणाम में नायब तहसीलदार बने लपराना गांव के विवेक खैवाल । परिजन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित होने पर जनपद शामली के दो होनहारों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कमांडेंट के बेटे विवेक खैवाल और दरोगा की बेटी गरिमा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की है।
Trending Videos

जनपद के गांव लपराना निवासी विनोद खैवाल के पुत्र विवेक खैवाल ने 154वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित होकर सफलता प्राप्त की। विवेक पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे और यह उनका चौथा प्रयास था। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से करीब आठ घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक के पिता विनोद खैवाल बीएसएफ में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। विवेक की वर्ष 2021 में शादी हुई थी और उनकी पत्नी डॉ. गायत्री गणित विषय की प्रोफेसर हैं, जिन्होंने तैयारी में उनका सहयोग किया।
वहीं, आदर्श मंडी थाने में तैनात बुलंदशहर निवासी दरोगा नेमपाल सिंह की पुत्री गरिमा ने 145वीं रैंक प्राप्त कर वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया। गरिमा ने दिल्ली में रहकर वर्ष 2023 से तैयारी शुरू की थी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। वह प्रतिदिन लगभग 10 घंटे अध्ययन करती थीं।
गरिमा ने इंटरमीडिएट के बाद मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की पढ़ाई की, जिसमें वह विश्वविद्यालय टॉपर भी रहीं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पीसीएस परीक्षा परिणाम में नायब तहसीलदार बने लपराना गांव के विवेक खैवाल । परिजन

पीसीएस परीक्षा परिणाम में नायब तहसीलदार बने लपराना गांव के विवेक खैवाल । परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed