{"_id":"69cc2777e1d482716f00f0e0","slug":"tolls-are-expensive-from-today-increasing-the-burden-on-motorists-shamli-news-c-26-1-sal1002-162537-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आज से टोल महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आज से टोल महंगा, वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पटनी परतापुर टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। एक अप्रैल यानी आज से टोल दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि लागू कर दी गई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
टोल प्लाजा के मैनेजर जसबीर सिंह बताया कि नई दरों के अनुसार कार, जीप व हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 55 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया है। वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों का शुल्क 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दिया गया है।
इसके अलावा बस और ट्रक चालकों को भी अधिक भुगतान करना होगा। बस व ट्रक के लिए एक तरफ का टोल करीब 195 रुपये कर दिया गया है। तीन एक्सल वाहनों का शुल्क 215 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं 4, 5 और 6 एक्सल भारी वाहनों के लिए 305 रुपये तथा 7 एक्सल ओवरसाइज वाहनों के लिए 315 रुपये शुल्क तय किया गया है।
बताया कि बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की रात से लागू कर दी गई हैं और नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि एनएचएआई की वार्षिक नीति के तहत की गई है।
Trending Videos