{"_id":"69cebb11a4bb4dafc7005ef5","slug":"consumers-create-ruckus-at-power-station-after-power-failure-shamli-news-c-26-1-sal1002-162654-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं का बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं का बिजलीघर पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
शामली के सिटी बिजली घर पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर में स्मार्ट मीटर एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए। बृहस्पतिवार को शहर के पांच हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया।
जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया थे, उनके स्मार्ट मीटर के माध्यम से आपूर्ति बंद कर दी गई। शुरुआत में लोगों को कटौती का अंदेशा हुआ, लेकिन जब आसपास के घरों में बिजली चालू मिली तो उन्होंने अपने मीटर की जांच की। मीटर में लाइट जलने के बावजूद घरों में आपूर्ति बंद मिलने पर लोगों को समझ आया कि स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली रोकी गई है।
लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर विरोध जताया। उपभोक्ता सोमपाल, जगदीश, रमेश, शौकीन, अनिल, रीतू, सुमन, संगीता, सलमान, लोकेन्द्र, देवेन्द्र आदि ने बताया कि बिना पूर्व सूचना उनकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए बताया कि यह आपूर्ति लखनऊ स्तर से बंद की गई है और स्थानीय बिजलीघर का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया बिल है, वे जल्द से जल्द भुगतान कर दें, जिसके बाद उनकी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करने की सलाह भी दी, ताकि वे अपने बकाया बिल की जानकारी लेकर ऑनलाइन भुगतान कर सकें। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उपभोक्ताओं ने अपने-अपने बकाया बिल जमा कराने शुरू कर दिए। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कराएं बिजली नहीं कटेगी।
एक सप्ताह पूर्व 17 हजार उपभोक्ताओं की काट दी गई थी बिजली
स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने के कारण शहर के 17 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई थी। जिसके विरोध मेें लोगों ने हंगामा किया था। हालांकि बाद में रिचार्ज के बाद ही बिजली चालू हो सकी थी। लोगों ने अधीक्षण अभियंता से भी मामले की शिकायत की थी।
Trending Videos