{"_id":"6a4aa93022d4c1a99f0b82c7","slug":"doctors-body-found-on-petrol-pump-premises-shamli-news-c-26-1-sal1002-169101-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेट्रोल पंप के परिसर में मिला चिकित्सक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेट्रोल पंप के परिसर में मिला चिकित्सक का शव
Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद निजी चिकित्सक के परिजन व ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में रविवार सुबह निजी चिकित्सक नचिकेत मलिक (30) का शव मिला है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
रविवार की सुबह करीब सात बजे पंप कर्मचारियों ने पुलिस को परिसर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव की पहचान शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत के मूल निवासी हाल पता मोहल्ला रेलपार निवासी डॉ. नचिकेत मलिक के रूप में हुई। पंप कर्मचारी गौरव ने पुलिस को बताया कि उसकी ड्यूटी रात के समय पेट्रोल पंप पर रहती है। रात करीब 11 बजे वह पंप पर बने अपने कमरे में जाकर सो गया था। सुबह सात बजे जब वह पंप पर आया तो कमरे के बराबर में शव पड़ा मिला।
पुलिस की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्यामसिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि शव पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने बताया कि डॉ. नचिकेत इकलौते पुत्र थे। उनकी शादी करीब ढाई माह पूर्व हुई थी। करीब एक माह पूर्व ही गढ़ीपुख्ता में उन्होंने क्लीनिक खोला था।