पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Savage defeated Anmol in three minutes.

Shamli News: सावेज ने तीन मिनट में अनमोल को किया चित

Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Savage defeated Anmol in three minutes.
बिडौली क्षेत्र की सिंगरा बावरिया कॉलोनी में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। आयोजक
बिडौली। सिंगरा बावरिया कॉलोनी में रविवार को आयोजित पारंपरिक कुश्ती दंगल में पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए। आसपास के जनपदों से पहुंचे पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण अखाड़े में जुटे। सबसे अच्छी कुश्ती सावेज और अनमोल पहलवान के बीच हुई, इसमें सावेज ने तीन मिनट में ही बाजी मारी।
विज्ञापन

दंगल के शुरुआती मुकाबले में खानपुर के पहलवान अजय और दभेड़ी के लवदीप के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर कई शानदार दांव लगाए, लेकिन अंत में अजय ने जीत दर्ज कर ली। वहीं सिंगरा के वीर सिंह और खानपुर कलां के पहलवान के बीच मुकाबला लंबे संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। 200 रुपये की इनामी कुश्ती में खानपुर के जगमोहन और अहमदगढ़ के कृष्ण आमने-सामने आए। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जगमोहन ने बेहतरीन दांव लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला आमवाली के उभरते पहलवान सावेज और खानपुर कलां के अनमोल के बीच हुआ। शुरुआत में अनमोल मुकाबले पर हावी नजर आए, लेकिन करीब तीन मिनट बाद सावेज ने शानदार पलटवार करते हुए ऐसा दांव लगाया कि अनमोल चित हो गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक जय सिंह, दर्शन सिंह, सुखवंत सिंह, राम रहे।

बिडौली क्षेत्र की सिंगरा बावरिया कॉलोनी में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। आयोजक

बिडौली क्षेत्र की सिंगरा बावरिया कॉलोनी में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed