पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laborer's body found in forest near canal

Shamli News: नहर के निकट जंगल में मिला मजदूर का शव

Mon, 06 Jul 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found in forest near canal
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर के पास खेड़ीकरमू के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह अपने को बिहार का निवासी बताता था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के पास खेड़ी करमू के जंगल में शनिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक ने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। मौके से चेकदार शर्ट और एक जोड़ी चप्पल मिली है।
विज्ञापन

उसके पास से पहचान के लिए कोई कागज या अन्य कोई वस्तु नहीं मिल सकी है। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जांच अधिकारी राहुल देशवाल ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करता था और रात में कहीं पर भी सो जाता था। लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने आदी था। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed