सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle caused numerous faults, power supply disrupted

Shamli News: बूंदाबांदी से खूब हुए फाल्ट, बिजली आपूर्ति रही गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Drizzle caused numerous faults, power supply disrupted
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में बूंदाबांदी के चलते सोमवार की रात और मंगलवार को बिजली आपूर्ति गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। उद्यमियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

सोमवार की रात करीब दो बजे मौसम अचानक बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर फिर से बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर के गुरुद्वारा रोड और एमएसके रोड पर बिजली के इंसुलेटर में खराबी आ गई, जिसके चलते गुरुद्वारा रोड, पंजाबी कॉलोनी, कांबोज कॉलोनी और वर्मा मार्केट की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली रोड, रेलपार, कांधला और कैराना में भी बिजली के जाने और आने का सिलसिला जारी रहा। व्यापारी मोंटी कुमार और मनोज कुमार का कहना है कि आपूर्ति बाधित रहने के कारण मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी नहीं हो सका। चौसाना और बिड़ौली क्षेत्र में भी फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को सुबह पानी तक नहीं मिला और परेशानी का सामना करना पड़ा।

50 करोड़ से अधिक के कराए गए थे कार्य
पिछले वर्ष ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जिले में 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जर्जर लाइनों को बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने समेत विभिन्न कार्य कराए थे। उम्मीद जताई गई थी कि अब लोगों को बिजली कटौती और फाल्ट से राहत मिलेगी, लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।

बूंदाबांदी के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम को भेजकर जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई। प्रयास रहता है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed