सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Political heavyweights balk at the alliance pitch

Shamli News: गठबंधन की पिच पर ठिठके सियासी दिग्गज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Political heavyweights balk at the alliance pitch
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थानाभवन सीट को हॉट सीट माना जाता रहा है। इस सीट पर भाजपा से लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता खुद को प्रत्याशी मानकर तैयारी में जुटे हुए हैं। टिकट पाने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दौड़ लगाई जा रही है। भाजपा-रालोद और सपा-कांग्रेस गठबंधन की पिच पर सियासी दिग्गज असमंजस में है कि सीट किसके खाते में जाएगी।
Trending Videos

मुजफ्फरनगर जिले की थानाभवन विधानसभा सीट पहली बार 1969 में अस्तित्व में आई। भाजपा रामलहर में वर्ष 1993 में यहां जीत दर्ज कर चुकी है। पहली बार भाजपा से ठाकुर जगत सिंह विधायक बने थे। बाद में सुरेश राणा इस सीट पर काबिज रहे। शामली जिला बनने के बाद 2012 और 2017 में भाजपा से सुरेश राणा ने जीत दर्ज की। 2022 में रालोद के टिकट पर अशरफ अली खान इस सीट को भाजपा से छीन लिया। अब रालोद और भाजपा का गठबंधन है। सीट किस पार्टी के पास जाएगी, इसको लेकर दिग्गज असमंजस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री से लेकर दिग्गज दौड़ में
भाजपा से पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी मोहित बेनीवाल और हरबीर सिंह मलिक इस बार टिकट की दौड़ में हैं। सुरेश राणा 2012 और 2017 में जीत दर्ज कर चुके हैं। हरबीर मलिक लखनऊ तक दौड़ लगा चुके हैं। दावेदारों को आशंका है कि यदि गठबंधन के चलते सीट रालोद के खाते में चली गई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

रालोद से विधायक और पूर्व विधायक में मुकाबला
वर्तमान में सीट पर रालोद के विधायक अशरफ अली काबिज हैं और इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वह प्रत्याशी के रूप में लगातार जनसंपर्क भी कर रहे हैं। रालोद के पूर्व विधायक राव वारिस 2007 में विधायक रह चुके हैं। वह भी दावेदारी जता रहे है।

सपा से कई दिग्गज मैदान में
सपा की ओर से कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार, शेर सिंह राणा, जलालाबाद चेयरमैन जहीर, राशिदगढ़ के राहुल सैनी और वतन सिंह सैनी दावेदार हैं। अब दावेदारों को आशंका है कि यदि कांग्रेस के साथ गठबंधन में सीट कांग्रेस को चली गई तो उनकी तैयारी प्रभावित हो सकती है।

बसपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी भी सक्रिय
बसपा से कच्ची गढ़ी के मुकेश कुमार और थानाभवन के तनवीर प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। कांग्रेस से जावेद खान और अन्य नेता सक्रिय हैं। आजाद समाज पार्टी से एडवोकेट राव मौसम अली भी तैयारी में जुटे हैं और लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।
थानाभवन विधानसभा सीट का वर्ष 2022 का परिणाम
थानाभवन विधानसभा चुनाव परिणाम (2022)

उम्मीदवार का नाम
पार्टी
कुल वोट

अशरफ अली रालोद 10,806

सुरेश राणा भाजपा 92,945

थानाभवन विधानसभा सीट के अब तक के विधायक
1969 – राव राफे खां (भारतीय क्रांतिदल)
1974 – मलखान सिंह सैनी (कांग्रेस)
1977 – ठाकुर मूलचंद (जनता पार्टी)
1980 – सोमांश प्रकाश (कांग्रेस)
1985 – अमीर आलम खां (लोकदल)
1989 – ठाकुर नकली सिंह (कांग्रेस)
1991 – सोमांश प्रकाश (जनता दल)
1993 – ठाकुर जगत सिंह (भाजपा)
1996 – अमीर आलम (सपा)
2000 – ठाकुर जगत सिंह (सपा)
2002 – किरणपाल कश्यप (सपा)
2007 – अब्दुल राव वारिस (रालोद)
2012 – सुरेश राणा (भाजपा)
2017 – सुरेश राणा (भाजपा)
2022 – अशरफ अली खान (रालोद)
सीट का इतिहास
थानाभवन सीट से ठाकुर, मुस्लिम, सैनी और वैश्य समाज के विधायक चुने जाते रहे हैं, जिससे यहां का सामाजिक समीकरण हमेशा चुनाव में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed