सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are terrified by the monkey menace, going to the rooftop is stopped.

Shamli News: बंदरों के आतंक से दहशत में लोग, छत पर जाना हुआ बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
People are terrified by the monkey menace, going to the rooftop is stopped.
मेरी आवाज सुनो --- कांधला में बंदरों का झुंड ।
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर आए दिन बंदर हमला बोल रहे हैं। लोगों ने घरों की छत पर जाना तक बंद कर दिया है। लोग बताते हैं कि ये बंदर न केवल आए दिन हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान और जरूरी वस्तुएं भी उठा ले जाते हैं। कस्बे में कई स्थानों पर बंदरों के झुंड खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
Trending Videos


लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और वन विभाग से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बोले लोग

कस्बे में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों में भय व्याप्त है। इन्हें पकड़ने के लिए कई बार पालिका में प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद मुखिया, सभासद

लोगों के घरों में बंदर घुस रहे हैं और अंदर रखा सामान भी ले जा रहे हैं। कई बार हमलों में लोग घायल हो चुके हैं। पालिका में कई बार इस समस्या के समाधान के लिए लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
गौरव कुमार

बाहर से भी लोग कांधला के पूर्वी यमुनानगर डाक बंगले के पास बंदरों को छोड़कर जा रहे हैं, जिससे उनकी संख्या और बढ़ गई है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
संजीव सैनी

बंदरों के हमलों में कस्बे के लोग घायल हो रहे हैं। छतों पर जाना तक मुश्किल हो गया है। बंदर बच्चों को अधिक निशाना बना रहे हैं। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

नवीन मित्तल

नगर पालिका को बंदरों को पकड़वाने के निर्देश दिये जाएंगे। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed