फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Factory worker riding a bike dies in road accident.

Shamli News: सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Factory worker riding a bike dies in road accident.
कैराना में मृतक सुफियान का फाइल फोटो-परिजन
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में पानीपत रोड पर सडक हादसे में बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी सूफियान (22) की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। एक दूसरे हादसे में दो कर्मचारी घायल हुए। घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव मामौर निवासी सूफियान गांव निवासी अपने साथी सौरभ के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से हरियाणा के जनपद पानीपत के छाजपुर में कंबल फैक्टरी में काम के लिए जा रहे थे। पानीपत रोड पर हैदरपुर उपरिगामी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में सूफियान और सौरभ सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से बाइक समेत भाग गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि सूफियान चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी नदीम और आमवाली निवासी सुमित पानीपत फैक्टरी से अपने गांव आ रहे थे। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास विपरीत दिशा से जा रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सूफियान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों मामलों में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed