फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shopkeeper on bike dies after being hit by a vehicle.

Shamli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper on bike dies after being hit by a vehicle.
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार सुनील वर्मा (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी दुकानदार सुनील वर्मा की घर में ही कपड़े की दुकान है। शनिवार को वह बाइक से किसी कार्य से बागपत जनपद के कस्बा बड़ौत गए थे। पारिवारिक भाई दिनेश ने बताया कि कार्य पूरा करने के बाद सुनील बाइक से शामली लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कांधला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित राज गार्डन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए। जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed