फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farm pond transforms farmer's fortunes; income rises.

Shamli News: खेत तालाब ने बदली किसान की किस्मत, बढ़ी आय

Sun, 12 Jul 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farm pond transforms farmer's fortunes; income rises.
गांव कांजरहेड़ी निवासी किसान अंकुर।
शामली। जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत खेत तालाब योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना से किसान वर्षा जल का संचयन कर सिंचाई के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव कांजरहेड़ी, विकासखंड शामली निवासी किसान अंकुर कुमार पुत्र सतीश कुमार ने खेत तालाब योजना अपनाकर खेती में बदलाव किया है। पहले वह गन्ने की परंपरागत खेती करते थे, जिससे सीमित आय होती थी। विभाग के प्रचार-प्रसार से जानकारी मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020-21 में अपने खेत में लघु तालाब का निर्माण कराया। तालाब निर्माण की लागत 1.05 लाख रुपये रही, जिसमें विभाग की ओर से 52,500 रुपये अनुदान दिया गया। इसके बाद अंकुर कुमार ने तालाब में मत्स्य पालन के साथ फलोत्पादन, सब्जी उत्पादन और मधुमक्खी पालन शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले गन्ने से करीब 15 हजार रुपये वार्षिक आय होती थी। खेत तालाब बनने के बाद वर्ष 2021-22 में उनकी आय बढ़कर 50,500 रुपये और वर्ष 2022-23 में 79,500 रुपये तक पहुंच गई। उन्होंने तालाब के पानी का उपयोग अमरूद के बाग, गेहूं और धान की सिंचाई में भी किया, जिससे उत्पादन बढ़ा और लागत कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद को खेत तालाब योजना के तहत छह लक्ष्य मिले हैं, जिनमें तीन किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। विभाग किसानों को जल संरक्षण और योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed