सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family raises questions over Akram's death in encounter

Shamli News: मुठभेड़ में अकरम की माैत पर परिजनों ने उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 01 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Family raises questions over Akram's death in encounter
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव बुंटा निवासी बदमाश अकरम (35) बुधवार देर रात उत्तराखंड में देहरादून पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। उधर, परिजनों ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि देहरादून में जमीन के विवाद के चलते उसका एनकाउंटर किया गया। वह तो देहरादून में न्यायालय में तारीख पर गया था।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक अकरम के खिलाफ उत्तराखंड में हत्या, डकैती और लूट समेत करीब दस मुकदमे दर्ज थे। जनपद शामली के झिंझाना थाने पर उसके खिलाफ 2015 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम के पिता मौसम अली ने बताया कि अकरम गांव भाटू में कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था और पांच दिन पहले यहां से गया था। उन्होंने बताया कि अकरम पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सहारनपुर के गांव खाताखेड़ी में रहकर मजदूरी कर रहा था। भाई मुकर्रम ने बताया कि अकरम किसी मुकदमे की तारीख पर देहरादून न्यायालय में गया था। बृहस्पतिवार सुबह फोन कर उन्हें अकरम के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मुठभेड़ उत्तराखंड में जमीन के विवाद से जुड़ी है। जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह उनके बहनोई के नाम है, लेकिन उस पर किसी अन्य का कब्जा है।
वर्तमान में उस जमीन की कीमत करीब 1100 करोड़ रुपये के लगभग है और एक-दो दिन में जमीन के संबंध में लेनदेन होने की उम्मीद थी। मुकर्रम का आरोप है कि इसी जमीन के विवाद के चलते अकरम का एनकाउंटर किया गया। उसने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मुकर्रम का कहना है कि अकरम पर पुराने मामले दर्ज थे, जिनमें वह जमानत पर था। वर्तमान में वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
इससे पहले अकरम के भाई असलम वर्ष 2017 में बाबरी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। असलम पर भी लूट, फिरौती और डकैती के कई मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed