सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain and hailstorm bring down temperatures, bring relief from scorching heat

Shamli News: बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 01 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm bring down temperatures, bring relief from scorching heat
शामली में धीमान पुरा मार्ग पर बरसात में बाइक पर जाता युवक और युवतियां । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव आया है। दोपहर बाद बादल छा गए और रुक-रुककर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की बारिश हुई।
Trending Videos

कांधला क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश व तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके चलते अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। बादल छाए रहने से रात में बारिश होने की संभावना बनी है।
जिले में पिछले करीब दस दिन से तेज धूप व लू चलने से लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से सुबह के समय बादल छा रहे थे, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप व गर्म हवा चलने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह को धूप निकली। दोपहर में तेज धूप निकली और दोपहर दो बजे बादल छा गए। साथ ही 17 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में कहीं पर रुक-रुककर बूंदाबांदी तो कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कांधला क्षेत्र के इस्सोपुरटील व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि हुई। चौसाना क्षेत्र में चौसाना क्षेत्र तेज हवाओं के बाद 45 मिनट तक हल्की बारिश हुई। मौसम में आस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो मई तक जिले में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed