{"_id":"69f3ac8b22c7406fc70fb33f","slug":"now-28-free-online-courses-will-be-available-for-intermediate-students-shamli-news-c-26-1-aur1003-164497-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए चलेंगे 28 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए चलेंगे 28 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 01 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी सामने आई है।
एनसीईआरटी की ओर से स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एश्वर्या जायसवाल ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन कराया जाए।
एनसीईआरटी के विशेषज्ञों की ओर से तैयार किए गए ये कोर्स छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई कंटेंट प्रदान करेंगे। लेखा शास्त्र व व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय शामिल किए गए हैं।
छात्रों को समयबद्ध तरीके से इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए तिथियों का ध्यान रखना होगा। कोर्स एक मई से प्रारंभ होगा। नामांकन शुरू है जो एक सितंबर तक चलेंगे। परीक्षा पंजीकरण 7 से 9 सितंबर तक होगा। अंतिम परीक्षा 10 से 15 सितंबर तक होगी। कोर्स की समाप्ति 15 सितंबर को होगी। डीआईओएस ने बताया कि छात्र स्वयं पोर्टल या इसके मोबाइल एप के माध्यम से सीधे और मुफ्त में अपना नामांकन कर सकते हैं।
सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए है कि वे विद्यालय स्तर पर बैठक कर छात्रों को इन कोर्स के लाभ और नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दें। ये कोर्स न केवल छात्रों के शैक्षणिक आधार को मजबूत करेंगे।
Trending Videos