{"_id":"69d953bdeb334f9e310396ad","slug":"five-teachers-dismissed-for-obtaining-jobs-with-fake-degrees-shamli-news-c-26-1-aur1003-163139-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी डिग्री से नाैकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी डिग्री से नाैकरी पाने वाले पांच शिक्षक बर्खास्त
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। विभाग ने इन शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से जांच कराई, जिसमें उनका शैक्षिक रिकॉर्ड फर्जी पाया गया।
बीएसए लता राठौर ने बताया कि इनमें प्राथमिक विद्यालय बधेव में तैनात शिक्षक किरण, भूरा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अरविंद कुमार, ऊन ब्लॉक में तैनात शिक्षक कपिल, शामली ब्लाक में चांदवीर व थानाभवन ब्लाॅक में तैनात शशि प्रभा के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांच के लिए भेजे गए थे।
इन सभी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को संदेह का कारण यह रहा कि उक्त पांचों ने हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के शैक्षिक प्रमाण पत्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के लगाए थे। बीएसए ने बताया कि पांचों को बर्खास्त करने के लिए संस्तुति कर लखनऊ रिपोर्ट भेजी गई थी। अब अधिकारियों के निर्देश पर पांचों को बर्खास्त किया गया है।
n फर्जीवाडे में शामिल लोगों की तलाश जारी : बीएसए ने बताया कि जांच कराई जा रही है कि शिक्षकों ने कहां पर फर्जी डिग्री बनवाई थी और फर्जी डिग्री बनवाने में और कौन कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच कराई जा रही है।
n बागपत और शामली के रहने वाले हैं बर्खास्त शिक्षक : किरण बागपत के बड़ौत की रहने वाली और शामली की बहु हैं। इसी तरह कपिल बागपत के जोनमाना गांव के रहने वाले हैं। चांदवीर शामली सिटी के रहने वाले हैं। अरविंद बिजवाड़ा और शशि बड़ौत की रहने वाली हैं।
Trending Videos