सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three youths were duped of Rs 61 lakh in the name of providing jobs.

Shamli News: नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से 61 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three youths were duped of Rs 61 lakh in the name of providing jobs.
विज्ञापन
शामली। जिले में तीन युवकों से सेना, रेलवे और विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 61 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झिंझाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा निवासी अमित कुमार ने एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे हरियाणा के करनाल निवासी दो एजेंटों ने उसे अमेरिका में नौकरी लगवाने के सब्जबाग दिखाते हुए उससे उससे करीब 56 लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर ली। जिला मुजफ्फरनगर के गांव सोंहजनी जाटान निवासी गौरव मलिक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कैराना क्षेत्र के गांव मामौर निवासी व्यक्ति व उसके दो पुत्रों ने उससे कहा कि वह उसके भाई की नौकरी सेना में लगवा देंगे। आरोपियों ने उसके फर्जी दस्तावेज व पत्र आदि तैयार कर दिखाए और नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब उसके भाई की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करते रहे और रुपये नहीं लौटाए। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा निवासी राहुल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसके पास मोबाइल फोन पर एक मार्च को अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। आरोपी ने उसे रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर उससे 1,05,500 रुपये ठग लिए। मामले में उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed