{"_id":"69d95985fd81f7673602748c","slug":"people-got-angry-after-not-getting-gas-cylinders-created-ruckus-at-the-agency-shamli-news-c-26-1-sal1002-163196-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैस सिलिंडर न मिलने पर भड़के लोग, एजेंसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैस सिलिंडर न मिलने पर भड़के लोग, एजेंसी पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
शामली इंडियन गैस एजेंसी लिसाढ़ में सिलिंडर लेने के लिए महिलाओं की लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
शामली। गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने लिसाढ़ स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
उपभोक्ताओं ने कई दिन पहले ही गैस सिलिंडर की बुकिंग करा दी थी, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं एजेंसी पर लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका।
उपभोक्ता सुनील कुमार, मनोज, सावित्री का आरोप है कि एजेंसी द्वारा सप्लाई में लगातार देरी की जा रही है और समस्या को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हंगामे के दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। कई लोगों ने बताया कि गैस न मिलने से घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए स्थिति पर काबू पाया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि अब जिले में सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। लोग नियमानुसार बुकिंग के बाद सिलिंडर ले सकते हैं। लिसाढ़ की एजेंसी पर मामले को दिखवाया जाएगा।
Trending Videos