{"_id":"698b899dbe94f143f201f1b9","slug":"husband-tries-to-stop-wifes-wedding-fight-breaks-out-between-both-sides-one-injured-shamli-news-c-26-1-smrt1048-159318-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पत्नी की शादी रुकवाने पहुंचा पति, दोनों पक्षों में हंगामा-मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पत्नी की शादी रुकवाने पहुंचा पति, दोनों पक्षों में हंगामा-मारपीट, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली के बुढ़ाना रोड पर शादी के बाद हंगामा करते दोनों पक्षों के लोग। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शामली। शहर में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में शादी समारोह में मंगलवार शाम को विदाई के दौरान दुल्हन का पहला पति परिजनों के साथ शादी रुकवाने पहुंच गया। इस दौरान दोनाें पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, मारपीट व हंगामा हुआ, जिसमें पहले पति का पिता घायल हो गया। हंगामे के बीच महिला अपने दूसरे पति के साथ कार में चली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में मंगलवार को एक शादी समारोह चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे विदाई के दौरान मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी अजय पूनिया अपने माता-पिता के साथ पहुंचा। उसने दुल्हन बनी महिला को अपनी पत्नी बताते हुए तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने का विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला के बाहर सड़क पर मारपीट व धक्कामुक्की हुई। हंगामे के बीच महिला कार में बैठकर दूसरे पति के साथ चली गई।
इसके बाद अजय ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2020 को पूनम मलिक निवासी फुगाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्री हुई। अजय का आरोप है कि अनबन के बीच 26 सितंबर 2022 को पत्नी पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई थी। इस मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है और पत्नी से तलाक का फैसला अभी नहीं हुआ है।
अजय ने कहा कि मंगलवार को उसे पत्नी की शादी जिला सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव निठौडी निवासी युवक से शामली में होने की जानकारी मिली तो वह अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दूल्हे बने युवक ने उसके पिता ब्रजमोहन को पत्थर व लोहे की राॅड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अजय ने महिला समेत पांच अन्य लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos