फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jewelry and goods stolen from two houses

Shamli News: दो घरों से जेवर और सामान चोरी

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and goods stolen from two houses
बाबरी के गांव फतेहपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत परिजन
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर में सोमपाल व उनके पुत्र सुंदर के अलग-अलग दो घरों के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर निवासी सुंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे गांव में रहकर खेत की मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे अंकुश व शिवा करनाल में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनके बराबर वाले घर में उनके पिता सोमपाल दूसरे बेटे यशवीर के बच्चों के साथ रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले सुंदर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ करनाल अपने बेटे के पास गए थे। उधर, सोमपाल भी अपने दूसरे बेटे के यहां हिमाचल में गए हुए थे।
विज्ञापन

सुंदर ने बताया कि वे शुक्रवार को कैराना न्यायालय में तारीख पर आए हुए थे। इसके बाद वे कैराना से गांव पहुंचे तो उसके व उसके पिता के मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरों में रखे संदूक व अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुंदर ने घर में रखे सोने के कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, चांदी की चेन, पीतल के बर्तन आदि कीमती सामान चोरी किया जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उसके पिता के घर से साढ़े पांच ग्राम वजन के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, बर्तन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुंदर की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed