सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets were closed to protest Khamenei's assassination.

Shamli News: खामनेई की हत्या के विरोध में बाजार बंद कर जताया आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Markets were closed to protest Khamenei's assassination.
कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के विरोध में हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन
कांधला। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले तथा वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई समेत अन्य लोगों की हत्या की खबर के विरोध में क्षेत्र के गांव गंगेरू में मुस्लिम समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बड़ी संख्या में लोग कर्बला के मैदान में एकत्रित हुए और अमेरिका व इस्राइल की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इसे मानवता के खिलाफ बताया और चेतावनी दी कि इससे पूरी दुनिया में अशांति का माहौल बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या धर्म के लिए दी गई शहादत हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप कर ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की। इस दौरान भारी पुलिसबल भी गांव में मौजूद रहा। इस्तखार हुसैन, फरहत हुसैन, मंजर अब्बास, वसी हैदर, इजहार हुसैन, सादिक, नजर अब्बास, इंतखाब हुसैन, रिहान जैदी, अफसान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed