{"_id":"69a555169692848f700507e9","slug":"shamli-fighting-and-firing-at-sand-mining-point-of-yamuna-in-mandawar-contractor-made-serious-allegations-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मंडावर में यमुना के रेत खनन प्वाइंट पर मारपीट और फायरिंग, ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, 13 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मंडावर में यमुना के रेत खनन प्वाइंट पर मारपीट और फायरिंग, ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप, 13 नामजद
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
यमुना नदी के रेत खनन प्वाइंट पर कुछ हमलावरों ने वसूली की मांग को लेकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंडावर स्थित यमुना नदी के रेत खनन प्वाइंट पर कुछ हमलावरों ने पैसे की मांग को लेकर गाड़ी चालक के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग की। घटना में चालक घायल हो गया। पुलिस ने खनन ठेकेदार की तहरीर पर 13 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
जनपद सोनीपत के सेक्टर-12 पार्ट-3, निकट भगत सिंह ढाबा निवासी नीरज मलिक ने मंडावर में यमुना नदी के रेत खनन का ठेका ले रखा है। तहरीर के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे गांव मंडावर निवासी मेहरबान, जुनैद पुत्र हारून, हारून, आवेश, जुनैद पुत्र अब्बास, इंतजार, जुनैद पुत्र इदरीश, शाहरुख, अल्ताफ, आरिफ, तसव्वर, अफसर, अफसर रावल तथा पांच-छह अज्ञात युवक तमंचे और लाठी-डंडे लेकर खनन प्वाइंट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने गाड़ी चालक संदीप निवासी गांव बाई, थाना बढी, जनपद सोनीपत को घेर लिया और कहा कि पैसे दो, वरना खनन कार्य नहीं चलने देंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने संदीप के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और तमंचे से फायरिंग की। फायरिंग में संदीप बाल-बाल बच गया, लेकिन मारपीट में उसे चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खनन ठेकेदार नीरज मलिक की तहरीर पर सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
