{"_id":"69c6d6ef80ade45fb2011722","slug":"neetu-had-sent-a-video-to-his-wife-before-hanging-himself-shamli-news-c-26-1-sal1002-162255-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फंदे पर लटकने से पहले नीटू ने पत्नी को भेजा था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फंदे पर लटकने से पहले नीटू ने पत्नी को भेजा था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी 28 वर्षीय हलवाई नीटू कश्यप का शव पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें नीटू फंदे पर लटका है और कह रहा है कि आज के बाद तेरा और मेरा रिश्ता खत्म। यह वीडियो उसने अपनी पत्नी पूजा के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हैंगिंग (फांसी) बताया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मोरमाजरा निवासी नीटू की शादी करीब चार वर्ष पहले जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव डोकवाड़ा में हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह नीटू का शव गांव में पेड़ पर लटका मिला था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नीटू का अपनी पत्नी पूजा से विवाद चल रहा था और आत्महत्या से पहले दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। पत्नी पिछले दो साल से मंसूरपुर स्थित मायके में रह रही थी। पत्नी पूजा के अनुसार, उसे यह वीडियो बुधवार रात को भेजा गया था, लेकिन उसने बृहस्पतिवार सुबह देखा। वीडियो देखने के बाद उसने तुरंत ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos