सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Clash Between Traders and Temple Committee Over Shop Ownership in Shamli, Five Injured

Shamli: दुकान के मालिकाना हक को लेकर व्यापारी और मंदिर कमेटी में मारपीट, पांच घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के गांधी चौक में दुकान के मालिकाना हक को लेकर व्यापारी और भैरव मंदिर मठ समिति के बीच मारपीट और हंगामा हुआ। घटना में पांच लोग घायल हुए और पुलिस ने विवादित दुकान को सील कर दिया।

Shamli: Clash Between Traders and Temple Committee Over Shop Ownership in Shamli, Five Injured
व्यापारियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली के गांधी चौक में दुकान के मालिकाना हक को लेकर व्यापारी और भैरव मंदिर मठ समिति के सदस्यों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर विवादित दुकान को सील कर दिया है।

Trending Videos

दुकान पर कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार गांधी चौक में पुष्पेंद्र भारद्वाज की पत्नी रेणु भारद्वाज के नाम से कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर को भैरव मंदिर मठ समिति के सदस्य राघवनाथ और सागरनाथ अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दुकान को मंदिर की संपत्ति बताते हुए बंद दुकान का शटर काटने और ताला तोड़ने का प्रयास किया।

इसका व्यापारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और उनके परिवार ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले और लूट के आरोप
व्यापारी पक्ष का आरोप है कि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और दुकान में घुसकर करीब 30 लाख रुपये कीमत का कपड़ा और नकदी लूट ली। इस हमले में मुदित भारद्वाज, प्रभात और रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं मंदिर कमेटी की ओर से भी व्यापारी पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। समिति के सदस्य राघवनाथ और सागरनाथ के घायल होने की बात कही गई है।

सीओ के सामने हुआ हंगामा, पुलिस ने दुकान सील की
बताया गया कि यह पूरा विवाद सीओ सिटी जितेंद्र के सामने हुआ, लेकिन आरोप है कि वह कार्रवाई करने के बजाय मौके से चले गए। इसको लेकर व्यापारियों ने विरोध जताते हुए एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गांधी चौक स्थित दुकान के स्वामित्व को लेकर लक्ष्मण कौशिक प्रतिनिधि शिष्य महंत पीर योगी शोरनाथ और पुष्पेंद्र भारद्वाज के बीच मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने विवादित दुकान को सील कर दिया है और मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed