फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Honor Killing: Brother Strangled Sister Garima Over Love Affair, Father Arrested

गरिमा हत्याकांड: भाई ने गला दबाकर की थी बहन की हत्या, पिता गिरफ्तार, पूछताछ में हुए नए खुलासे

Sat, 01 Aug 2026 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2026 04:55 PM IST
सार

शामली में चार दिन पहले हुई 24 वर्षीय गरिमा की मौत हत्या निकली। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण रिश्ता टूटने से नाराज भाई ने परिजनों के सामने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Shamli Honor Killing: Brother Strangled Sister Garima Over Love Affair, Father Arrested
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चार दिन पहले 24 वर्षीय गरिमा की हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गरिमा की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मृतका के पिता सुधीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के कारण रिश्ता टूटने से नाराज भाई अर्जुन ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हत्या की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस अधिकारी बनकर वसूलते थे रंगदारी, दो गिरफ्तार, मोहकमपुर में चलती थी फर्जी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के कारण टूटा था रिश्ता, फिर बना हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गांव ताना निवासी हिमांशु खैवाल ने डायल-112 पर सूचना देकर गरिमा की हत्या की आशंका जताई थी। उसने बताया था कि परिजन शव को झिंझाना थाना क्षेत्र के पैतृक गांव नौनांगली ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के गले पर निशान मिले, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार पिता सुधीर दहिया ने बताया कि गरिमा का पिछले करीब आठ वर्षों से हिमांशु के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। बाद में हिमांशु ने होने वाले दूल्हे को प्रेम संबंध की जानकारी दे दी, जिससे रिश्ता टूट गया। इसी बात से नाराज होकर भाई अर्जुन ने गरिमा की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद परिवार शव को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नौनांगली ले गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिससे हत्या का खुलासा हुआ। 
हिमांशु की शिकायत पर आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता सुधीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

भाई की दोस्ती से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हिमांशु की दोस्ती गरिमा के भाई अर्जुन से थी। इसी कारण उसका घर पर आना-जाना था। इसी दौरान हिमांशु और गरिमा के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में दोनों शादी करना चाहते थे।

पूरे परिवार पर साक्ष्य छिपाने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के समय घर में पिता, माता, भाई समेत अन्य परिजन मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि पूरे परिवार ने वारदात छिपाने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हार्ट अटैक बताकर पुलिस को किया गया था गुमराह
गरिमा की मौत के बाद परिवार ने ग्रामीणों और पुलिस को हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई थी। हालांकि गले पर मिले निशानों के चलते पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के अगले दिन हिमांशु का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने खुद को गरिमा का प्रेमी बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed