फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Woman Allegedly Poisoned to Death Over Bullet Bike Dowry Demand, FIR Against Husband and Seven Others

Shamli: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा

Sat, 01 Aug 2026 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

शामली के लव्वा दाऊदपुर गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shamli Woman Allegedly Poisoned to Death Over Bullet Bike Dowry Demand, FIR Against Husband and Seven Others
विवाहिता का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के गांव लव्वा दाऊदपुर में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर 25 वर्षीय विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में अपनी बेटी ममता (25) की शादी गांव लव्वा दाऊदपुर निवासी लोकेंद्र से की थी। लोकेंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद ममता के दो पुत्र और एक पुत्री हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: चंद्रशेखर के दांव से गरमाई राजनीति, तीन विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के बाद समीकरण बदलने के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli Woman Allegedly Poisoned to Death Over Bullet Bike Dowry Demand, FIR Against Husband and Seven Others
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि पिछले एक वर्ष से पति, जेठ सोनू, सास विमला, ससुर ओमपाल, देवर काला, ननद कोमल और जेठानी ममता सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर ममता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़ित पिता के अनुसार, बेटी ने कई बार प्रताड़ना की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसे मायके भी लाया गया। बाद में रिश्तेदारों और समाज के लोगों के समझाने पर वह फिर ससुराल चली गई।

शुक्रवार देर रात करीब दो बजे ममता के जेठ सोनू ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो ममता का शव घर में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके मुंह से खून निकल रहा था और अधिकांश ससुराल वाले मौके से फरार थे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झिंझाना थाने के जांच अधिकारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed