Shamli: युवती की मौत, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, गले पर निशान देख शव पोस्टमार्टम को भेजा
शामली के झिंझाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंची और गले पर निशान मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में थाना क्षेत्र के गांव नौनांगली की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान युवती के गले पर निशान मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: प्रबल हत्याकांड बिजनौर: 14 साल बाद सातों आरोपी दोषी, 31 जुलाई को तय होगी सजा, भावुक हुई बहन; कही ये बात
मूल रूप से नौनांगली निवासी युवती का परिवार शामली के भैंसवाल रोड पर रहता है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह युवती की दादी उसे जगाने गईं, लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद घर पर चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत स्वाभाविक थी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव नौनांगली ले जाया गया।
इसी दौरान पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि युवती की हत्या कर दी गई है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती के गले पर निशान मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच अधिकारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस को एक युवक ने हत्या की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।