{"_id":"69c6d7bd0ed478104f0a9a27","slug":"shamli-police-will-also-interrogate-sameer-and-meera-shamli-news-c-26-1-sal1002-162251-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समीर और मीरा से शामली पुलिस भी करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समीर और मीरा से शामली पुलिस भी करेगी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए समीर और मीरा से अब शामली पुलिस भी पूछताछ करेगी। पुलिस को आशंका है कि जिले के अन्य लोग भी इनके संपर्क में हो सकते हैं। इसे देखते हुए कोर्ट के आदेश पर दोनों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य फर्जी आईडी पर लिए गए सिम का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे और एजेंसियों को उनकी गतिविधियों का पता न चल सके। अब कोर्ट के आदेश के बाद समीर और मीरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
उधर, खुफिया एजेंसी (आईबी) की टीम ने भी शुक्रवार को बुटराड़ा गांव पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से समीर के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस समीर के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
Trending Videos