सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli:Two Doctors Fined Three Lakh for Medical Negligence in Shamli

Shamli: चिकित्सकीय लापरवाही का मामला, गंगा अमृत हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के जिला उपभोक्ता आयोग ने चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में गंगा अमृत हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों पर तीन लाख रुपये और बीमा कंपनी पर छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया।

 

Shamli:Two Doctors Fined Three Lakh for Medical Negligence in Shamli
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गंगा अमृत हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं बीमा कंपनी को इलाज में खर्च हुई छह लाख 41 हजार 559 रुपये की राशि ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

Trending Videos


सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी शर्मिष्ठा ने 19 जुलाई 2022 को आयोग में परिवाद दायर किया था। इसमें दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित गंगा अमृत हॉस्पिटल के चिकित्सक सुनील पंवार और चिकित्सक भंडारी तथा ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवाद में बताया गया कि 10 मार्च 2022 को सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कराने के बाद हृदयाघात होने की बात कही और जान बचाने के लिए स्टंट डालने की आवश्यकता बताई। इसके बाद रात करीब दस बजे चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर स्टंट डाल दिया और अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: किडनी कांड: 3.50 लाख रुपये में निकाल ली एमबीए के छात्र की किडनी, टेलीग्राम के जरिये हुआ सौदा, ये है पूरा मामला

तबीयत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में हुआ खुलासा
घर पहुंचने के बाद महिला की तबीयत और अधिक खराब होने लगी। चिकित्सकों ने परिजनों को जल्दी ठीक होने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा अस्पताल बुलाकर दूसरा स्टंट डालने का दबाव बनाया गया।

19 मार्च को हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें करनाल के एक अस्पताल ले गए। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बताया कि महिला को गलत और लापरवाही से स्टंट डाला गया है। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
चंडीगढ़ में करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद महिला की जान बच सकी।

आयोग ने लगाया जुर्माना
मामले की सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता ने पाया कि महिला का इलाज उपेक्षापूर्ण तरीके से किया गया था। आयोग ने चिकित्सक सुनील पंवार और चिकित्सक भंडारी को संयुक्त रूप से तीन लाख रुपये का मुआवजा जमा करने का आदेश दिया।

इसके अलावा बीमा कंपनी को इलाज में खर्च हुई छह लाख 41 हजार 559 रुपये की राशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ परिवाद दायर करने की तिथि से भुगतान की तिथि तक अदा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दस हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भी देने को कहा गया है। आयोग ने आदेश दिया है कि 45 दिन के भीतर आदेश का पालन नहीं करने पर चिकित्सकों के खिलाफ उपभोक्ता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed