फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snakebite: Awareness pays off; life saved with anti-venom.

सर्पदंश : जागरूकता आई काम, एंटी वेनम से बची जान

Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Awareness pays off; life saved with anti-venom.
जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश पीड़ित कुरमाली बिजलीघर के  एसएसओ। संवाद
शामली। कुरमाली बिजलीघर पर ड्यूटी के दौरान एसएसओ विपिन कुमार को सांप ने काट लिया। सर्पदंश का आभास होते ही उन्होंने झाड़-फूंक के बजाय सीधे अस्पताल का रुख किया। समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से उनकी हालत में सुधार है। कुड़ाना निवासी विपिन कुमार बृहस्पतिवार रात गांव कुरमाली स्थित बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे थे। देर रात चारपाई पर लेटने के दौरान उनकी अंगुली में किसी जीव ने काट लिया। अंगुली पर दो दांत के निशान और रक्त निकलता देख उन्हें सर्पदंश का संदेह हुआ। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कुड़ाना लेकर पहुंचे। वहां एंटी स्नेक वेनम देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जांच के दौरान सर्पदंश की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने दोबारा एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इसलिए उन्होंने बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने का निर्णय लिया, जिससे समय पर इलाज मिल सका। अस्पताल में उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम ही सबसे प्रभावी उपचार है। nबरसात में बढ़ जाता है खतरा : चिकित्सकों के अनुसार बरसात के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। खेतों, बिजलीघरों, गोदामों और जलभराव वाले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में अंधेरे में चलते समय टॉर्च का प्रयोग करें और खुले स्थान पर सोने से बचें। जनवरी से जुलाई माह तक जिला अस्पताल में सर्पदंश के 76 मामले सामने आ चुके हैं। जुलाई माह में 27 मामले जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed