{"_id":"69c9733dd829d74a8f0616c7","slug":"sonipat-wrestlers-dominate-shamli-news-c-26-1-aur1003-162427-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोनीपत की पहलवानों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोनीपत की पहलवानों का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डेये मारा दांव....शामली में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती लड़तीं महिला पहलवा
विज्ञापन
शामली। शहर के बाइपास स्थित अल्फा सिटी में अंडर-17 वर्ग में महावीर सिंह निर्वाल की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता में 65 और 55 किग्रा बालिका वर्ग में युद्धवीर अखाड़ा सोनीपत की पहलवानों का दबदबा रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 50 किग्रा से लेकर 80 किग्रा तक और बालिका वर्ग में 46 किग्रा से 65 किग्रा तक की पहलवानों ने प्रतिभाग किया। सभी कुश्ती मैट पर आयोजित हुई। बालिका वर्ग में 46 किग्रा में सात महिला पहलवानों ने दम दिखाया। फाइनल मुकाबले में पहला स्थान हरियाणा के रोहतक से निडानी अखाड़े की पहलवान समीक्षा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मेरठ की ज्योति रही। तृतीय स्थान पर हरियाणा के चुलकाना पानीपत की जिया ने प्राप्त किया।
50 किग्रा बालक वर्ग के फाइनल में शामली के जसाला के पहलवान अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 52 किग्रा बालक वर्ग में शामली के पिंटू अखाड़ा के पहलवान शेखर बालियान ने प्रथम और वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा बालिका वर्ग में युद्धवीर अखाड़ा सोनीपत का दबदबा रहा। पहलवान साक्षी प्रथम, खुशी द्वितीय व आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
55 किग्रा बालिका वर्ग में युद्धवीर अखाड़ा सोनीपत की पहलवान स्नेहा प्रथम, निशा मोर द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। अन्य भारवर्ग में भी देररात्रि तक मुकाबले जारी रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान पिंटू, कोच गौरव मलिक, कोच प्रशांत, कोच प्रदीप आदि मौजूद रहे।
Trending Videos