सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Technical glitch impacts Namo Bharat Express' speed, delays it by 30 minutes

Shamli News: तकनीकी खराबी से नमो भारत की रफ्तार पर असर, 30 मिनट लेट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Technical glitch impacts Namo Bharat Express' speed, delays it by 30 minutes
विज्ञापन
मेरठ। हाईस्पीड नमो भारत की रफ्तार रविवार को तकनीकी खराबी की वजह से प्रभावित हो गई। न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन 160 नहीं बल्कि 40 की गति से दौड़ पाई। जिसके कारण ट्रेन 30 मिनट देरी से चलती रही। यह स्थिति शाम छह बजे से आठ बजे तक रही। ट्रेन के देरी से चलने पर दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई स्टेशनों पर ट्रेन की सूचना वाला डिस्प्ले बोर्ड भी बंद कर दिया गया। केवल अनाउंस के माध्यम से ही जनता को ट्रेन देरी से चलने की सूचना दी और देरी के लिए खेद जताया गया।
Trending Videos




दिल्ली सरायकाले खां से मेरठ मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। इस ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटा है। इस गति से चलने पर यह ट्रेन मोदीपुरम से सरायकाले खां को 55 मिनट में तय करती है। रविवार को पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा थी। बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो और नमो भारत में यात्रा को पहुंचे। ट्रेन देरी होने के कारण नमो भारत ट्रेन के प्रत्येक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरठ से आनंद विहार तक यात्रा करने वाले हेमंत कुमार ने अमर उजाला को फोन करके नमो भारत ट्रेन के देरी चलने और यात्रियों की परेशानी की सूचना दी। इन्होंने बताया कि सरायकाले खां से चलकर मेरठ आने वाली नमो भारत ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 30 मिनट देरी से पहुंच रही है। एनसीआरटीसी के कर्मचारियों ने स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड भी बंद कर दिए हैं। केवल अनाउंस करके ट्रेन देरी होने की सूचना दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि न्यू अशोक नगर से आनंद विहार के बीच तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन तेज नहीं दौड़ पा रही है। ट्रेन के सही समय पर चलने और गति तेज होने के कारण ही इस महंगी ट्रेन में यात्रा करने का निर्णय लिया, यह ट्रेन भी भारतीय रेल की तरह चल रही है।



उधर रात्रि लगभग आठ बजे बेगमपुल स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन से यात्रा करके पहुंचे जागृति विहार निवासी अंशुल ने बताया कि आनंद विहार से उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की शुरुआत की। पहली बार ऐसा हुआ कि ट्रेन के देरी से चलने का अनाउंस होता मिला। लगभग 30 मिनट देरी से नमो भारत ट्रेन सरायकाले खां से आनंद विहार स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में बैठे यात्री बता रहे थे कि न्यू अशोक नगर के बाद ट्रेन काफी धीमी गति से चली, जिसके कारण देरी हो गई है।



इनके अलावा बेगमपुल स्टेशन पर मिले नमो भारत ट्रेन के यात्री सतीश कुमार ने बताया कि वह साहिबाबाद से नमो भारत में यात्रा के लिए सवार हुए। वहां से ट्रेन की गति ठीक रही, लेकिन अन्य यात्री बता रहे थे कि सरायकाले खां से साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन तक ट्रेन की गति काफी कम रही है।



इस संबंध में एनसीआरटीसी की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ने बताया कि सरायकाले खां से मेरठ मोदीपुरम की तरफ आने वाली नमो भारत ट्रेन तकनीकी कारणों के चलते 30 मिनट तक देरी रही। रात्रि लगभग आठ बजे रेल यातायात सामान्य हो गया। इनका कहना है कि यात्री यात्रा करने से पहले रैपिड एक्स ऐप या स्टेशन पर अनाउंस से नवीनतम अपडेट जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed