{"_id":"69b705094b4349e69102d880","slug":"the-temperature-dropped-by-five-degrees-due-to-drizzle-and-rain-shamli-news-c-26-1-smrt1048-161429-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बूंदाबांदी व बारिश से तापमान पांच डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बूंदाबांदी व बारिश से तापमान पांच डिग्री गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर सड़क के किनारे जलभराव । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में फिर बदलाव आया है। रात से रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी और बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया। जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
शनिवार रात में करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी तेज बूंदाबांदी चलती रही। रविवार को सुबह चार बजे बारिश शुरू हो गई। सात बजे तक कभी हल्की तो कभी सामान्य बारिश और बूंदाबांदी चलती रही। सुबह साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी बंद हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। साढ़े 11 बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर में साढे 12 बजे धूप निकली। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने के कारण मौसम में ठंड बनी रही। लोग ठंड व हवा से बचाव के लिए हल्के गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रो. यूपी शाही ने बताया कि जिले में सोमवार को सुबह बादल छाए रहने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है। उन्होंने बताया कि यह बारिश व बूंदाबांदी से नमी और मौसम में ठंड बनने से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा।
मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ा
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। कई दिन से निकल रही तेज धूप से मौसम गर्म हो रहा था, लेकिन रविवार को मौसम में आए बदलाव से तापमान कम हुआ है। इस मौसम में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी आदि होने की आशंका रहती है। इससे बचाव के लिए लोगों को खानपान और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। संवाद
Trending Videos