सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The villagers of Bantikheda staged a sit-in again over the name of the toll plaza.

Shamli News: टोल प्लाजा के नाम को लेकर बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने फिर दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Bantikheda staged a sit-in again over the name of the toll plaza.
विज्ञापन
बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर गांव के नाम को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा का नाम बदलने की प्रक्रिया बिना किसी स्पष्ट सूचना और सहमति के की जा रही है, जिससे गांव की पहचान और सम्मान पर असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि नाम परिवर्तन किया गया है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पहले इसका लिखित आदेश सार्वजनिक करें, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मांग रखी कि टोल प्लाजा पर लगाए गए बंती खेड़ा नाम के बोर्ड को केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी ही हटाएं। उनका कहना है कि बिना आधिकारिक प्रक्रिया के किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल नाम का मुद्दा नहीं, बल्कि गांव की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा मामला है। वहीं मौके पर स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी तैनात रहा। धरना देने वालों में कैप्टन अनिल कुमार, गुड्डू चेयरमैन, सोनू तोमर, राव फुरकान, एडवोकेट तालिब, वीरेंद्र जागलान, अरविंद, सन्नी, नीटू, राव इमरान, राहुल रघुवंशी आदि शामिल रहे।
यह है मामला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र में टोल प्लाजा पर गांव का नाम लिखवाने को लेकर बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed