{"_id":"69b844dabc01b5e5230e2ace","slug":"129245-students-appeared-for-the-exam-on-the-first-day-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118725-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पहले दिन 1,29,245 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पहले दिन 1,29,245 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आयोजित की। पहले दिन पंजीकृत कुल 1,49,390 में से 1,29,245 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 20,145 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 984 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा द्वितीय पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा हुई।
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में कक्षा छह से आठ तक के 228 में से 206 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधान शिक्षक अशोक कुमार पाठक, अनीता यादव व पवन कुमार यादव मौजूद रहे। इसी तरह से कंपोजिट विद्यालय महरू मुर्तिहा में प्रथम पाली में कुल 392 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आशा रानी, प्रीति मिश्रा, मनोज यादव, रमेश कुमार चौधरी, साधना पांडेय, पुष्पा रानी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos