सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   17 child heart patients will be treated free of cost.

Shravasti News: 17 बाल हृदय रोगियों का निशुल्क होगा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
17 child heart patients will be treated free of cost.
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 17 बच्चों को हृदय रोग के इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रोगियों के बस को रवाना किया।
Trending Videos


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम की ओर से जिले में 19 वर्ष तक की आयु के 17 हृदय रोगियों को चिह्नित किया गया है। विभाग की ओर से इनका निशुल्क इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीएसके मैनेजर प्रतीक शाक्य ने बताया कि पिछले माह टीम की ओर से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक जांच कर हृदय रोगियों को चिह्नित किया गया है। इसके बाद इन रोगियों को उनके तीमारदारों के साथ अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

जांच होने के बाद इन सभी बच्चों का इलाज शुरू किया जाएगा। बच्चों की देखभाल के लिए तीमारदारों के साथ ही मल्हीपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विजय भारत इलाज होने तक वहां रहेंगे।


यहां से मिले इतने रोगी
प्रारंभिक जांच के दौरान इकौना विकास क्षेत्र में तीन, गिलौला में दो, सिरसिया में पांच, हरिहरपुररानी में छह व जमुनहा में एक हृदय रोगी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed