{"_id":"6a2da3cb717a77db7107f115","slug":"18-month-old-child-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120835-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सेमरी चौराहे पर बिलखते परिजन।- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। भिनगा-इकौना मार्ग पर कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने डेढ़ वर्षीय मासूम बालक से टकरा गई। टक्कर से गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
सेमरी निवासी डेढ़ वर्षीय अभय शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान भिनगा से शटरिंग का सामान लादकर इकौना जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का आरोप है कि लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना फोन बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे से चालक का पता लगाया जा रहा है।