{"_id":"6a6b8ea82d5acd27c10d63f4","slug":"23-couples-tied-the-knot-at-a-mass-wedding-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122037-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 23 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 23 जोड़े
Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
इकौना के एक होटल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हवन कुंड के पास बैठे वर-वधू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा/वीरपुर। इकौना के एक होटल में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 23 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। विवाह संपन्न होने के बाद नव दंपतियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विवाह प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामफेरन पांडेय और जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने माता गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है।
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने वर-वधू को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से बाल विवाह और दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में 23 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 18 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि पांच जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, बीडीओ उमेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।