{"_id":"6a5a7c60383cb8cf120ff287","slug":"a-special-campaign-will-be-launched-for-dropout-children-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121702-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ड्रापआउट बच्चों के लिए चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ड्रापआउट बच्चों के लिए चलेगा विशेष अभियान
Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने ड्रापआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के लिए पत्र जारी किया है। यह अभियान अनुत्तीर्ण या अन्य कारणों से पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाले बच्चों को पुन: शामिल करने के लिए चलाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। उन्हें पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने को कहा गया है। अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क कर बच्चों के पुन: नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और नियमित अध्ययन के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश है। पुन: नामांकित ड्रापआउट बच्चों की नियमित निगरानी की जाएगी। इससे उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से चलेगी और उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन