फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Patients being treated at medical store; authorities unaware.

Shravasti News: मेडिकल स्टोर में मरीजों का हो रहा इलाज, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Patients being treated at medical store; authorities unaware.
चिचड़ी चौराहे पर मेडिकल स्टोर में इलाज करता झोलाछाप।
गिरंट बाजार। जिम्मेदारों की नाक के नीचे जमुनहा मल्हीपुर-बहराइच मार्ग स्थित चिचड़ी चौराहे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर में मरीजों का धड़ल्ले से इलाज किया जा रहा है। इससे किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। सड़क किनारे माइनर पुलिया के बाईं ओर स्थित इस मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को भर्ती कर उन्हें ड्रिप लगाने से लेकर चोटिल लोगों तक का इलाज किया जा रहा है। ऐसा तब है जब स्थानीय लोग मेडिकल स्टोर संचालक के मेडिकल स्टोर संबंधी लाइसेंस पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीं, मेडिकल स्टोर में हो रहे इलाज को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। टीम भेजकर मौके पर जांच करवाई जाएगी। इलाज करने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed